CG Health Department Vacancy 2026 | CG Health Govt Vacancy| NHM, CMHO, CHO, Staff Nurse भर्ती
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की भर्तियाँ अलग-अलग जिलों से, अलग-अलग तारीखों पर निकलती हैं। इसी वजह से उम्मीदवार अक्सर कोई न कोई विज्ञापन छोड़ देते हैं। इस पेज पर CG Health Department Vacancy 2026की सभी ताज़ा भर्तियाँ एक साथ दी गई हैं, यानी NHM, CMHO कार्यालयों, CHO, Staff Nurse, Nursing Officer, ANM, Lab Technician और अन्य पदों की जानकारी। हर भर्ती के आगे उसकी पूरी पोस्ट का लिंक भी है।
ताज़ा भर्तियाँ एक नज़र में (Latest CG Health Department Vacancy)
| भर्ती | कुल पद | आवेदन का तरीका | मुख्य तारीख | पूरी जानकारी |
|---|---|---|---|---|
| सुकमा NHM / CMHO भर्ती 2026 | 53 (21 पदनाम) | वाक-इन-इंटरव्यू | 26 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 (पदवार) | पूरी पोस्ट पढ़ें |
| NHM सक्ती (जांजगीर-चांपा) भर्ती 2026 | 117 | ऑफलाइन, रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट | अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे | पूरी पोस्ट पढ़ें |
| CMHO रायपुर NHM भर्ती 2026 | 206 (विज्ञापन के अनुसार) | वाक-इन | विज्ञापन 17 जुलाई 2026 का, पदवार तारीखें पोस्ट में देखें | पूरी पोस्ट पढ़ें |
| HLL Lifecare भर्ती (छत्तीसगढ़) | पोस्ट में देखें | निश्चित अवधि का अनुबंध | पोस्ट में देखें | पूरी पोस्ट पढ़ें |
| RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 | 590 | ऑनलाइन आवेदन | पोस्ट में देखें | पूरी पोस्ट पढ़ें |
1. सुकमा NHM भर्ती 2026: 53 पद, वाक-इन-इंटरव्यू (Cg health)
CMHO सुकमा (छ.ग.): विज्ञापन क्रमांक 3080
- कुल पद: 21 पदनाम, 53 रिक्तियाँ। सबसे ज़्यादा 20 पद Community Health Officer (CHO) के हैं।
- अन्य पद: Nursing Officer, Staff Nurse (NRC), 2nd ANM, Lab Technician, Physiotherapist (5 पद), Ophthalmic Assistant, Dental Surgeon, MO Ayush, Audiologist, Counselor और सहायक पद।
- मानदेय: ₹8,800 से ₹27,500 प्रति माह।
- इंटरव्यू स्थल: लाइवलीहुड कॉलेज, कुम्हाररास, सुकमा।
- CHO की तारीख: पंजीयन 12 नवंबर और इंटरव्यू 13 नवंबर 2026।
- ध्यान दें: ज़्यादातर पद ST वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
2. NHM सक्ती (जांजगीर-चांपा) भर्ती 2026: 117 पद (Cg health)
जिला सक्ती, जांजगीर-चांपा: संविदा भर्ती
- कुल पद: 117, 26 अलग-अलग पदनामों में।
- बड़े पद: Staff Nurse (SNCU/NBSU/NRC) 24, Nursing Officer (NHM) 23, CHO (HWC) 21, Lab Technician 7।
- मानदेय: ₹8,800 से ₹27,500 प्रति माह।
- आवेदन: ऑफलाइन। आवेदन फॉर्म भरकर रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट से भेजना है। साथ में आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट लगता है।
- अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे।
सक्ती भर्ती की पूरी जानकारीजांजगीर-चांपा: Nursing Officer, Staff Nurse और CHO वाली पोस्ट
3. CMHO रायपुर NHM भर्ती 2026: 206 पद (CG Health)
रायपुर जिला: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा भर्ती
- कुल पद: 206 (विज्ञापन के अनुसार), 31 पदनामों में।
- बड़े पद: CHO 52, Staff Nurse (पीडियाट्रिक वार्ड) 15, Nursing Officer (NPHCE) 12, Staff Nurse (HDU/ICU) 12, ANM (NUHM) 12।
- मानदेय: ₹8,800 से ₹31,500 प्रति माह।
- प्रक्रिया: वाक-इन। दस्तावेज़ सत्यापन, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के बाद मेरिट सूची।
पद के अनुसार तुलना: कहाँ कितनी वैकेंसी?
अगर आप किसी खास पद के लिए नौकरी ढूँढ रहे हैं, तो यह तालिका बताती है कि इन तीनों जिलों में उस पद पर कितनी रिक्तियाँ निकली हैं।
| पद | सुकमा | सक्ती (जांजगीर-चांपा) | रायपुर |
|---|---|---|---|
| Community Health Officer (CHO) | 20 | 21 | 52 |
| Staff Nurse | 1 (NRC) | 24 (SNCU/NBSU/NRC) | 38 (पीडियाट्रिक 15, HDU/ICU 12, SNCU 8, NBSU 3) |
| Nursing Officer | 3 | 24 | 32 (अलग से 1 Sr. Nursing Officer) |
| Laboratory Technician | 1 | 7 | 1 |
| Physiotherapist | 5 | 4 | 2 |
| Pharmacist | नहीं | 3 (RBSK) | नहीं |
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भर्ती में आमतौर पर क्या देखा जाता है?
अलग-अलग जिलों की शर्तें थोड़ी-बहुत अलग हो सकती हैं, लेकिन इन तीनों विज्ञापनों में कई बातें मिलती-जुलती हैं:
- निवास: छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है और निवास प्रमाण पत्र लगाना होता है।
- काउंसिल पंजीयन: नर्सिंग पदों के लिए छत्तीसगढ़ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में वैध पंजीयन चाहिए। पैरामेडिकल पदों के लिए पैरामेडिकल काउंसिल और फार्मासिस्ट के लिए फार्मेसी काउंसिल का पंजीयन।
- CHO की योग्यता: B.Sc Nursing या Post Basic B.Sc Nursing के साथ Community Health Integrated Course का सर्टिफिकेट और नर्सिंग काउंसिल में पंजीयन।
- उम्र: न्यूनतम 18 वर्ष, गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर। चिकित्सकीय पदों के लिए अधिकतम 70 और प्रबंधकीय पदों के लिए 64 वर्ष (सुकमा और सक्ती के विज्ञापन के अनुसार)।
- चयन: शैक्षणिक अंक, अनुभव के अंक और लिखित/कौशल परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर मेरिट सूची।
- नियुक्ति: संविदा, यानी स्थायी सरकारी नौकरी नहीं। सुकमा और सक्ती दोनों में अवधि 31 मार्च 2027 तक है, जो कार्य मूल्यांकन के आधार पर बढ़ सकती है।
आवेदन से पहले तैयारी की चेकलिस्ट (CG Health Vacancy)
- जिस जिले की भर्ती है, उसका आधिकारिक विज्ञापन PDF डाउनलोड करके अपने पद की योग्यता और आरक्षण पढ़ें।
- सभी अंकसूची, डिग्री, काउंसिल पंजीयन, निवास और जाति प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी तैयार रखें। मूल दस्तावेज़ साथ ले जाना न भूलें।
- एक से ज़्यादा पदों या जिलों में आवेदन करना हो तो हर पद के लिए अलग आवेदन और अलग शुल्क (जहाँ लागू हो) देना होगा।
- डाक वाली भर्तियों में पहुँचने का समय जोड़कर अंतिम तारीख से कई दिन पहले आवेदन भेजें।
- वाक-इन भर्तियों में पंजीयन के समय से पहले पहुँचें, क्योंकि समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होते।
आधिकारिक वेबसाइट्स
- NHM छत्तीसगढ़ (cghealth.nic.in)
- जिला सुकमा (sukma.gov.in)
- जिला जांजगीर-चांपा, भर्ती नोटिस
- जिला रायपुर (raipur.gov.in)
CG Health और भर्तियाँ यहाँ देखें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
CG Health Department Vacancy 2026 में अभी कौन-सी भर्तियाँ चल रही हैं?
इस पेज की तालिका में सुकमा NHM (53 पद), सक्ती-जांजगीर चांपा NHM (117 पद) और रायपुर NHM (206 पद) की भर्तियाँ हैं। इनके अलावा HLL Lifecare और RRB पैरामेडिकल की भर्तियाँ भी दी गई हैं।
सबसे जल्दी अंतिम तारीख किस भर्ती की है?
17 अक्टूबर 2026 तक की जानकारी के अनुसार सक्ती (जांजगीर-चांपा) NHM भर्ती की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2026, शाम 5 बजे है।
क्या ये स्थायी सरकारी नौकरियाँ हैं?
नहीं। NHM की ये भर्तियाँ संविदा पर हैं। सुकमा और सक्ती के विज्ञापनों में नियुक्ति की अवधि 31 मार्च 2027 तक है और कार्य संतोषजनक होने पर बढ़ाई जा सकती है।
CHO की भर्ती के लिए कौन-सी योग्यता चाहिए?
B.Sc Nursing या Post Basic B.Sc Nursing के साथ Community Health Integrated Course का सर्टिफिकेट और छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन चाहिए।
CG health Department mein क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
इन विज्ञापनों में छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य है और निवास प्रमाण पत्र लगाना पड़ता है।
नई स्वास्थ्य विभाग भर्ती की जानकारी कहाँ मिलेगी?
इसी पेज और cghospitaljobs.com के NHM Job और Govt. Hospital Job सेक्शन में नई भर्तियाँ सबसे पहले जोड़ी जाती हैं। आधिकारिक सूचना के लिए जिलों की वेबसाइट और cghealth.nic.in भी देख सकते हैं।
